राजस्थान

नशा मुक्ति केंद्र में कर्मचारी का सिर फोड़ा, पैर तोड़े:प्रार्थना सभा के लिए बाहर लाने पर मरीजों ने हमला किया, चाबी छीनकर 21 मरीज भागे

जालोर के नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार को मरीजों ने कर्मचारियों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। एक कर्मचारी का सिर फोड़ दिया, जबकि दूसरे को थप्पड़ मारकर चाबी ले ली। इसके बाद 21 मरीज केंद्र से भाग गए। सभी को नशा छुड़ाने के लिए केंद्र में भर्ती किया गया था।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में भीनमाल रोड़ स्थित मां करणी कृपा सेवा फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में आज सुबह करीब 7 बजे प्रार्थना सभा के दौरान हुई। कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल मोहनलाल का कहना है कि संचालक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केंद्र की देखरेख करने वाले कर्मचारी विनोद कुमार का कहना है कि मरीजों ने उन पर हमला किया, फिर भाग गए।
केंद्र की देखरेख करने वाले कर्मचारी विनोद कुमार का कहना है कि मरीजों ने उन पर हमला किया, फिर भाग गए।

प्रार्थना के लिए बाहर लाते समय किया हमला, थप्पड़ मारे जानकारी के अनुसार- सुबह जब सभी मरीजों को आरती के दौरान होने वाली प्रार्थना के लिए बाहर लाया जा रहा था, तभी मरीजों ने साजिश के तहत वहां सो रहे केंद्र के कर्मचारी विनोद कुमार निवासी जोधपुर पर लोहे के पाइपों से हमला कर दिया। उसका सिर फोड़ दिया और हाथ-पैरों पर भी जमकर वार किए।

मरीजों ने केंद्र में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी चुनसिंह भाटी निवासी जोधपुर की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर उससे मेन गेट पर ताले की चाबी छीनकर गेट खोला और फिर 21 मरीज भाग गए। मारपीट के दौरान मरीजों ने लाइट का मेन स्विच ऑफ कर दिया, जिससे केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए।

मरीजों के हमले के दौरान फर्श पर खून फैल गया।

कर्मचारी के सिर में टांके आए, पैर फ्रैक्चर हुआ घायल हालत में कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां विनोद कुमार के सिर में 2 टांके आए हैं, जबकि उसके पैर में भी दो जगह फ्रैक्चर हुआ है। जबकि चुनसिंह भी घायल हुआ है।

पुलिस बोली- मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल मोहनलाल ने बताया- सुबह सूचना मिलते ही मौके पर गए थे। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों ने वहां कार्यरत कर्मचारी विनोद और चुनसिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद करीब 21 मरीज वहां से भाग गए। संचालक स्वरूप सिंह चारण की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालोर में भीनमाल रोड़ स्थित नशा मुक्ति केंद्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button