राजस्थान

बांसवाड़ा के गढ़ी में कुत्ते ने 2 घंटे में 36 लोगों को काट दिया,लोगों घेरकर मारा:घर के बाहर खेल रही बच्ची का गाल नोंचा; बुजुर्ग का अंगूठा चबा डाला

बांसवाड़ा के गढ़ी में बुधवार को कुत्ते ने 2 घंटे में 36 लोगों को काट दिया। एक बच्ची का गाल नोंच लिया। बुजुर्ग का अंगूठा पर काट लिया। लोगों ने घेरकर कुत्ते को मार डाला। मामला मोरड़ी गांव का है।

जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू किया। गांव के लोगों को जानकारी मिली तो वे उसे भगाने के लिए दौड़े।

इसी बीच घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची का गाल नोंच लिया। घायल बच्ची के पिता महेश ने बताया कि उनकी बेटी पड़ोस के तीन-चार बच्चों के साथ खेल रही थी।

तभी कुत्ता उनके घर के पास आया और हमला कर दिया। बच्ची को बचाने आए लोगों को भी कुत्ते ने काट लिया।

परिजन बच्ची को परतापुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। बच्ची के गाल पर 15 से ज्यादा टांके आए हैं।

ये 5 साल की बच्ची है, जो घर के बाहर खेल रही थी। कुत्ते ने इसका गाल बुरी तरह से नोंच लिया।

कुत्ते को मारने के लिए दौड़े लोग

इधर, जैसे ही गांव में पता चला कि कुत्ता लोगों को काट रहा है तो लोग उसे मारने के लिए दौड़े।

इस दौरान जिन लोगों ने कुत्ते को मारने की को​शिश की, उन सभी पर उसने हमला कर दिया।

डॉ. अजपाल सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद 36 लोगों को परतपापुर सीएचसी लाया गया था। सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए और 34 लोगों को छुट्टी दे दी गई थी।

5 साल की बच्ची और बुजुर्ग को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया था।

कुत्ते को गांववालों ने घेरकर मार डाला।

लोग घरों में कैद हुए

कुत्ते के हमले से गांव के लोग डर गए थे। इस घटना के बाद लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया था। गांव के लोगों ने गढ़ी थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी। आखिर सुबह करीब 11:30 बजे लोगों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button