उत्तर प्रदेश

यूपी में सुबह मौसम फिर बदल गया;आंधी-तूफान, चलती गाड़ियों पर पेड़-पोल गिरे:10 जिलों में बारिश, मेरठ में धूलभरी आंधी; कल 38 शहरों में अलर्ट

यूपी में मंगलवार सुबह मौसम फिर बदल गया। पश्चिम यूपी के करीब 10 जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे पहले, अचानक काले बादल छा गए। धूलभरी आंधी चली। दिन में अंधेरा छा गया।

बरेली और रामपुर में 50 की रफ्तार से आंधी चली। इससे सड़क किनारे लगे यूनीपोल उखड़ गए। कई जगहों पर चलती गाड़ियों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। बाद में क्रेन की मदद से पोल और पेड़ों को सड़क से हटाया गया।

पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 38 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। 60 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में ओले और बिजली भी गिर सकती है।

सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 42°C के करीब पहुंच गया। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 41.6°C रिकॉर्ड किया गया। लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान भी 20°C के पार रिकॉर्ड किया गया। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

यूपी में आज और कल मौसम बदला रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हवा की रफ्तार 50 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 14 मई से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पारा 45 डिग्री के पार जाएगा।

QuoteImage

मौसम की 6 तस्वीरें-

मुरादाबाद में सुबह-सुबह मूसलाधार बारिश हुई। करीब आधे घंटे हुई बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं।

बरेली में आंधी की वजह से सड़क के किनारे लगा पोल उखड़ गया। क्रेन की मदद से पोल को किनारे करवाया गया।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 13 मई: प्रदेश में बादए छाए रहेंगे। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। आंधी चलेगी।
  • 14 मई: पूर्वी-पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। कहीं-कहीं रातें भी गर्म होंगी।
  • 15 मई: पूरे प्रदेश में तेज धूप निकलेगी। आसमान साफ रहेगा। पारा 45°C तक पहुंच सकता है।
  • 16 मई: आसमान साफ रहने और तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी। रात में भी गर्मी का एहसास होगा।
  • 17 मई: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button