इंदौरमनोरंजन

इंदौर जिले में सास ने जींस पहनने पर डांटा तो बहू ने सुसाइड कर लिया:ससुराल में पहली बार पहनी थी; परिजन बोले- दहेज को लेकर ताने मारते थे

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोमवार दोपहर सास ने जींस पहनने पर डांटा तो बहू ने सुसाइड कर लिया। कमरे के अंदर फंदे से लटकी लाश मिली है। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना, दहेज के ताने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गौरी (22) पत्नी राहुल के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर घर में मौजूद उनकी छोटी बेटी रो रही थी। इस दौरान पति राहुल ने पत्नी गौरी को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मि

सास ने जींस पहनने पर डांटा तो बहू ने सुसाइड कर लिया।

पहली बार ससुराल में पहनी थी जींस, इसी बात पर हुआ विवाद

परिवार के लोगों के अनुसार, गौरी ने पहली बार ससुराल में जींस पहनी थी। इसी बात को लेकर उसकी सास शारदा नाराज हो गईं। गौरी की बहन पूजा ने बताया कि उनकी चचेरी बहन किरण भी उस समय घर पर मौजूद थी, जो पिछले एक महीने से गौरी के साथ रह रही थी।

पूजा के मुताबिक, जैसे ही गौरी जींस पहनकर बाहर आई, सास शारदा अंदर पहुंचीं और उसे डांटने लगीं। इस दौरान सास ने राहुल को भी बुरा-भला कहा। बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद गौरी काफी आहत हो गई। अपने कमरे में चली गई। इस वक्त पति राहुल मोबाइल चला रहा था, जबकि गौरी की छोटी बच्ची हॉल में खेल रही थी।

महिला के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी।

मायके पक्ष का आरोप- दहेज को लेकर किया जाता था प्रताड़ित

मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही गौरी को प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि पति राहुल और सास शारदा उसे दहेज को लेकर ताने मारते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल लंबे समय से कोई काम नहीं कर रहा था, जिससे घर में अक्सर विवाद होते थे।

शादी से पहले मेडिकल में नौकरी की बात कही थी

जानकारी के मुताबिक, गौरी के सास-ससुर गोपुर इलाके में मंदिर के पास प्रसाद और हार-फूल की दुकान लगाते हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी तय करते समय राहुल के परिवार ने कहा था कि वह मेडिकल लाइन में काम करता है, लेकिन शादी के बाद पता चला कि राहुल कोई नौकरी नहीं करता। इसी बात को लेकर भी परिवार में तनाव बना रहता था।

मजदूर परिवार से थी गौरी

गौरी की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके परिवार में दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी की मौत के बाद परिवार सदमे में है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

द्वारकापुरी पुलिस ने बताया- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा। मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button