मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे गौरव खन्ना:बोले- फेल होने का डर नहीं, बिना गॉडफादर के कॉर्पोरेट जॉब छोड़ एक्टर बना

अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में गौरव ने अपनी जिंदगी के संघर्षों, मुंबई आने के सफर और बिना गॉडफादर के मुकाम हासिल करने पर खुलकर बात की।

उन्होंने बताया कि 22 साल पहले जब वे बिना किसी प्लान के कानपुर से पुष्पक एक्सप्रेस पकड़कर मुंबई आए थे, तब से लेकर अब तक उनमें क्या बदलाव आए हैं। इसके साथ ही गौरव ने नए शो को लेकर परिवार के रिएक्शन, रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अनुभव और जिंदगी में जोखिम लेने की अपनी आदत पर भी चर्चा की।

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर रह चुके हैं।

सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं, फैंस को आपसे काफी उम्मीदें हैं? जवाब: बड़ा अच्छा लगता है जब दर्शक इतना भरोसा दिखाते हैं। पिछले रियलिटी शो (बिग बॉस) में लोगों ने मुझे मेरे असली रूप में देखा। अभी तक वे मुझे सिर्फ किरदारों से जानते थे, लेकिन अब वे असली गौरव (जीके) को जानते हैं। मेरी यही कोशिश रहेगी कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं और उन्हें एंटरटेन करता रहूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button