खेल

IPL- हैदराबाद ने पंजाब को 236 रन का टारगेट दिया:क्लासन-ईशान के अर्धशतक, नीतीश ने नाबाद 29 रन बनाए, तीन बॉलर्स को 1-1 विकेट

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए।

हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। क्लासन ने 43 बॉल पर 69 और ईशान ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। क्लासन और नीतीश रेड्डी (29*) के बीच चौथे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा अभिषेक शर्मा (35) और ट्रैविस हेड (38) ने 55 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button