उत्तर प्रदेश

यूपी में आंधी-तूफान, 100 फीट ऊंची चिमनी ढही:पानी की टंकी लटकी, शादी का मंडप उड़ गया, 22 जिलों में बरसात; 3 की मौत

यूपी में आंधी-बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह अयोध्या, सीतापुर और बारांबकी में ओले गिरे। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत 22 जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई।

लखनऊ में तूफान के साथ करीब डेढ़ घंटे तक पानी बरसा। यहां सुबह 8:20 बजे अचानक मौसम बदला। दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। फिर बिजली कड़कने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई।

बारिश और तूफान से पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। नाले उफना गए। खराब मौसम की वजह से दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे।

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान ने तीन बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी। सीतापुर, सिद्धार्थनगर और बाराबंकी में शादी के टेंट उड़ गए। सिद्धार्थनगर में एक मैरिज हॉल का मंडप भी उड़कर हाईवे पर गिरा। तेज आंधी-तूफान से पानी की टंकी टूटकर लटक गई। हालांकि अधिशासी अभियंता ने बताया कि टंकी

पीलीभीत में आंधी-बारिश से ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। कासगंज में आंधी के दौरान एक मकान गिर गया। मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत हो गई। संभल में आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया। मलबा नीचे सो रही बच्ची पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

खराब मौसम पर सीएम योगी ने कहा-

QuoteImage

प्रदेशवासी सतर्क रहें। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाएं। बच्चों को घर के अंदर ही रखें। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसलों और पशुओं का ख्याल रखें। सभी जिलाधिकारी, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में रहें।

लखनऊ में तूफान के साथ डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

लखनऊ में बारिश-तूफान ने मलिहाबाद में आम की बागवानी को तहस-नहस कर दिया।

सीतापुर में तेज आंधी आई। इससे शादी के टेंट उड़ गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button