IPL-गुजरात ने बेंगलुरु को 155 पर ऑलआउट किया:अरशद खान को 3 विकेट, पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में गुरुवार को गुजरात टाइटंस को 156 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। अरशद खान ने 3 विकेट झटके। जेसन होल्डर और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। सिराज-रबाडा को एक-एक विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुआ।
बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। विराट कोहली 28 और कप्तान रजत पाटीदार 19 रन बनाकर आउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: वेंकटेश अय्यर।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।



