उत्तर प्रदेश

यूपी में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला,, 10 जिलों में जमकर ओले गिरे:बच्ची समेत 13 की मौत; पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा की छत उड़ी

यूपी में बुधवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। प्रयागराज और वाराणसी समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ समेत 10 जिलों में जमकर ओले गिरे। सुल्तानपुर में 60km/h की रफ्तार से तूफान आया। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत उड़ गई। अयोध्या में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई।

आंधी-बारिश से प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। इससे 13 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 7 मौत सुल्तानपुर में हुई। अयोध्या- अमेठी में 2-2, प्रयागराज और गाजीपुर में 1-1 की जान गई।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदला है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है।

हालांकि बुधवार को भी बांदा लगातार तीसरे और अप्रैल में सातवें दिन भी देश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले, मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा था।

मौसम विभाग ने मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और आगरा समेत 35 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम की तस्वीरें-

गोरखपुर में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए।कुछ ही देर में पूरे इलाके में अंधेरा हो गया।

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत तूफान में उड़ गई।

प्रयागराज में तूफान जैसी आंधी चली। संगम के पास घाट पर बनी दुकानों के छप्पर गिर गए।

लखनऊ में दोपहर में अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले 5 दिन यानी 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 3-4°C तक गिरेगा। हालांकि, दिन में धूप की वजह से उमस जैसे हालात बन सकते हैं।

QuoteImage

जिलों का मौसम जानिए-

  • अयोध्या: खराब मौसम के चलते सीएम योगी के रूट में बदलाव किया गया। वे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर पहुंचे। पहले उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में उतरना था।
  • प्रयागराज: प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • वाराणसी: तेज हवाओं के बीच निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। सूचना पर NDRF की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • अमेठी: तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • सुल्तानपुर: तेज आंधी-तूफान और बारिश की वजह से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर पेड़ गिर गए। कच्चे मकान ढह गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button