दिल्ली के बॉलर एनगिडी के सिर में चोट:कैच लेते वक्त सिर जमीन से टकराया; एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए, 15 मिनट बाद खेल शुरू

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स को 265 रन का टारगेट दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए। यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है।
पंजाब ने 6 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर हैं।
एनगिडी को गंभीर चोट, एम्बुलेंस से बाहर ले गए तीसरे ओवर में मैच के दौरान दिल्ली के पेसर लुंगी एनगिडी को चोट लग गई। अक्षर पटेल की फुल गेंद पर प्रियांश आर्या ने शॉट खेला, गेंद हवा में गई और मिड-ऑफ से लुंगी एनगिडी कैच के लिए पीछे दौड़े।
कैच जज करने में चूक के चलते वह पीछे की ओर गिर पड़े और उनका सिर जोर से जमीन से टकराया। गिरते ही उन्होंने तुरंत सिर पकड़ लिया और कुछ देर तक मैदान पर ही लेटे रहे। मेडिकल टीम ने तुरंत पहुंचकर उनका इलाज शुरू किया। एनगिडी को एंबुलेंस से हॉस्पिटल लेकर गए हैं। चोट के चलते खेल रोका गया था, जो करीब 15 मिनट बाद शुरू हुआ।






