राजस्थान

जैसलमेर में महिला की गोली मारकर की थी हत्या:टोपीदार बंदूक में बारूद भर किया फायर, सिर और गले में मिले छर्रे

जैसलमेर में एक घर में किसान की पत्नी की मंगलवार रात को हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह जब महिला हथु देवी (50) का पति अमराराम घर पहुंचा तो घर में पत्नी की लाश देखी।

गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवाया गया। अब तक आई जानकारी में आया कि हथुदेवी की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। जब सिर में फायर ​किया तो आंख के ऊपर वाले हिस्से पर बड़ा छेद हो गया।

घटना झिझनियाली गांव से 2 किलोमीटर दूर बीरे की ढाणी की थी। दावा किया जा रहा है कि टोपीदार बंदूक के छर्रे सिर और गले में भी मिले है। हालांकि, ये हत्या किसने की और क्यों की गई अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

इस हालत में महिला का शव मिला था। सिर में गहरा घाव हो रखा था।

टोपीदार बंदूक से फायरिंग का आरोप

दरअसल, गुरुवार सुबह जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर ​परिजन जुटना शामिल हो गए थे। पति अमाराराम और दोनों बेटों ने बताया कि हथुदेवी की हत्या किसी हथियार से नहीं बल्कि गोली मारकर की गई है।

परिजनां ने बताया कि हथु देवी के सिर में दाहिनी आंख के ऊपर एक गहरा छेद मिला है। उनका कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने सोते समय महिला पर बहुत करीब से टोपीदार बंदूक से फायर किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन, रिपोर्ट के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया- हथु देवी के पति अमराराम ने बुधवार रात को ही झिझनियाली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

गौरतलब है कि वारदात के बाद से ही घर से एक ट्रैक्टर और जीरा भी गायब बताया जा रहा था, जिससे पुलिस इस मामले को लूट के इरादे से की गई हत्या के कोण से भी देख रही थी। मगर पड़ताल में जीरा और ट्रेक्टर दोनों ही मिलने के बाद अब आपसी रंजिश से ह्त्या के एंगिल से पुलिस जांच कर रही है।

बुधवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी।

शादी से लौटा पति, तब मर्डर का चला पता

जानकारी के अनुसार- बुधवार को महिला का पति अमराराम एक शादी समारोह में गया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह लौटा तो पत्नी का शव लहूलुहान हालत में कमरे में पलंग पर पड़ा था।

सोती हुई महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किए गए थे। इससे महिला की एक आंख फूटकर बाहर निकल गई और चेहरे के एक तरफ गहरा खड्डा हो गया। उसका जबड़ा भी टूट गया। मौत मंगलवार की देर रात हुई है।

इसके बाद घटना की सूचना झिझनियाली थाना पुलिस को दी गई। एसपी अभिषेक शिवहरे जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

पति ने ट्रैक्टर चोरी होने का आरोप लगाया था। जो मौके से 8 किमी दूर मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button