यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी कर दिया गया;सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर,टॉप-10 में 23 लड़कियां; सरकारी कॉलेज का रिजल्ट अच्छा पिता किसान,

यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी कर दिया गया। 12वीं में 80.38% स्टूडेंट पास हुए हैं। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत नंबरों के साथ यूपी टॉप किया है। शिखा के पिता किसान और मां गृहिणीं हैं। शिखा इनकम टैक्स अफसर बनना चाहती हैं।
दूसरे नंबर पर बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रिया वर्मा रहीं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं। बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं। सुरभि के पिता की फर्नीचर की शॉप है।
12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 75.04% छात्र और 86.32% छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट 11% बेहतर है। प्राइवेट कॉलेजों से अच्छा रिजल्ट सरकारी कॉलेजों का रहा है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, जिन छात्राओं ने राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल किया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


टॉप-10 में 23 स्टूडेंट्स, सबसे ज्यादा बरेली के 5 बच्चे यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप-10 में 23 छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें बरेली से सबसे ज्यादा 5 टॉपर्स हैं। फिर सीतापुर और बाराबंकी से 4-4, चित्रकूट और हरदोई से 2-2 फिर बागपत, मुरादाबाद, कानपुर नगर, कन्नौज, बांदा और प्रतापगढ़ से एक-एक टॉपर्स टॉप-10 में शामिल हैं। इन छात्रों ने 500 में 488 से 477 अंक हासिल किए हैं।
छात्रों से 4 प्रतिशत ज्यादा बंदियों का रिजल्ट जेल में बंद 135 कैदियों ने परीक्षा दी। इनमें से 114 पास हुए हैं। इनका पासिंग परसेंटेज 84.44 प्रतिशत रहा।
30 जेलों में से 27 जेलों के बंदियों ने परीक्षा दी थी। मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रामपुर, उन्नाव, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, हमीरपुर, जौनपुर और भदोही का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। सबसे खराब रिजल्ट हरदोई जेल का रहा। यहां 2 बंदियों ने परीक्षा दी थी। दोनों फेल हो गए।
प्राइवेट कॉलेजों से अच्छा सरकारी कॉलेजों का रिजल्ट 12वीं में सरकारी कॉलेज का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। 83.17% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एडेड कॉलेज का पासिंग परसेंटेज 78.98%, सेल्फ फाइनेंस यानी प्राइवेट का 81% रिजल्ट आया है। प्राइवेट फॉर्म भरने वाले 77.54 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
12वीं में 23.54 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, 2026 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
- सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। इंटरमीडिएट के 1.26 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। 23.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
- प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। इंटरमीडिएट की कॉपी चेक करने के लिए 55,976 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 23 लाख कॉपियां चेक की गईं।
- पिछले साल यानी 2025 में परीक्षा खत्म होने के 44 दिन बाद 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। तब 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुई थीं। इस बार 42वें दिन बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं।



