उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले:योगी के भरोसेमंद शशांक त्रिपाठी को अयोध्या की कमान; 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले

योगी सरकार ने 24 और आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें 8 महिला अधिकारी हैं। 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। वे सीएम योगी के भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं।

शशांक की जगह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह ने ली है। अब वे बाराबंकी के नए डीएम होंगे। अयोध्या डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम योगी का विशेष सचिव बनाया है।

बीते 18 घंटे में यूपी सरकार ने कुल 64 आईएएस के तबादले किए हैं। पहली सूची रविवार रात 1 बजे जारी हुई थी। जिसमें 40 आईएएस के ट्रांसफर कर 15 जिलों के डीएम बदले थे।

सोमवार शाम 7 बजे 24 आईएएस के ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी कर 10 जिलों के डीएम बदले। इस तरह सरकार ने 18 घंटे में 25 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। 13 युवा आईएएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान दी गई है।

इन अफसरों को पहली बार मिली जिले की कमान

दोनों तबादला सूची में कुल 13 आईएएस को पहली बार डीएम बनाया गया है।

  • 2014 बैच के आईएएस और सीएम योगी के विशेष सचिव ब्रजेश कुमार का ट्रांसफर औरैया के डीएम पद पर किया है।
  • 2015 बैच के आईएएस एवं झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव का ट्रांसफर शामली जिलाधिकारी के पद पर किया है।
  • 2016 बैच के आईएएस अभिषेक गोयल का ट्रांसफर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव से हमीरपुर के डीएम पद पर किया है।
  • 2016 बैच के आईएएस इंद्रजीत सिंह का ट्रांसफर ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव से डीएम सुल्तानपुर के पद पर किया है।
  • 2016 बैच की आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग का ट्रांसफर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के विशेष सचिव से श्रावस्ती डीएम के पद पर किया है।
  • 2016 बैच के नितिन गौड़ का ट्रांसफर हापुड़-पिलखवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से अमरोहा के डीएम पद पर किया है।
  • 2016 बैच की आईएएस सरनजीत कौर ब्रोका का ट्रांसफर महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक पद से रायबरेली डीएम के पद पर किया है।
  • 2016 बैच के आईएएस एवं लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव अमित आसेरी को डीएम बांदा बनाया गया है।
  • 2016 बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंकुर लाठर को डीएम फर्रुखाबाद बनाया गया।
  • 2016 मुजफ्फर नगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा को डीएम हापुड़ बनाया गया।
  • 2016 पर्यटन विभाग की विशेष सचिव ईशा प्रिया को डीएम अंबेडकर नगर बनाया गया।
  • 2016 राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एसीईओ चर्चित गौड़ को डीएम सोनभद्र बनाया गया।
  • 2017 बैच के आईएएस एवं सीएम योगी के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम बनाया है।

    इनके भी हुए तबादले झांसी के सीडीओ जुनैद अहमद का ट्रांसफर अपर श्रम आयुक्त कानपुर नगर के पद पर किया है। हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष, बहराइच के सीडीओ मुकेश चंद्र हापुड़-पिलखवा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष, अमेठी के सीडीओ सचिन कुमार सिंह को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में अपर निदेशक और बदायूं के सीडीओ केशव कुमार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कुल सचिव नियुक्त किया है। हाथरस के अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल का ट्रांसफर निदेशक राज्य कर्मचारी बीमा योजना के पद पर किया है।

    उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव अनिता वर्मा सिंह का ट्रांसफर विशेष सचिव खाद्य रसद विभाग के पद पर किया है। अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडेय के पास से निदेशक राज्य कर्मचारी बीमा योजना का प्रभार हटाया गया है।

    चुनाव के लिहाज से पोस्टिंग जानकारों का मानना है कि सरकार ने विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर जिलों में डीएम की पोस्टिंग शुरू कर दी है। पिछले अनुभवों के आधार पर आईएएस अफसरों को जिले में डीएम और मंडलायुक्त बनाया जाएगा। स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों की पुष्टि होने के बाद अफसर हटाए भी जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button