राजस्थान

नागौर में 4 किसान भाइयों ने भरा 1.5-करोड़ का मायरा:सिर पर रखकर पहुंचे 21 लाख कैश; 25 बीघा जमीन भी दी; बोले- ये हमारी परंपरा

नागौर में 4 किसान भाई अपने भांजे-भांजियों की शादी में 1.5 करोड़ का मायरा लेकर पहुंचे। अपनी इकलौती बहन के 4 बच्चों की शादी में तीनों मामाओं ने मिलकर ये मायरा भरा।

इसमें 25 बीघा खेती की जमीन, 21 लाख 51 हजार रुपए कैश, सोने-चांदी की ज्वेलरी 15 लाख और 51 हजार कैश टीके में दिए हैं।

रामी देवी पुत्री सुरजाराम सियाग के बच्चों के विवाह के अवसर पर उनके चार भाइयों गंगाराम, शिवलाल, खीयाराम और श्रवणराम ने मिलकर ये मायरा भरा है। चारों पेशे से किसान हैं। मायरा 13 अप्रैल को भरा गया था, इसके वीडियो आज सामने आए हैं। मायरा जायल के श्यामपुरा से छिला गांव गया। इसमें 21 लाख 51 हजार तो थाल में सिर पर रखकर पहुंचे थे।

भाई गंगाराम ने बताया- हमारे 2 भांजों और 2 भांजियों की शादी एक साथ 13 अप्रैल को थी। इन चारों भाई बहनों की शादी जिनसे हुई है वह भी चारों भाई बहन है। 2 भांजियों की बारात साधुना गांव से आई और दोनों भांजों की बारात उसी घर में गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button