IPL में RR Vs RCB- बेंगलुरु के 7 बैटर्स आउट:जडेजा ने रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन भेजा; बृजेश, बिश्नोई और जोफ्रा ने 2-2 विकेट लिए

IPL का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुवाहाटी में बारिश की वजह से मैच 1 घंटा 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ।
15 ओवर के बाद बेंगलुरु ने 7 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार और इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर क्रीज पर है। रवींद्र जडेजा ने रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन भेजा। बृजेश शर्मा ने जितेश शर्मा और टिम डेविड का विकेट लिया।
रवि बिश्नोई ने विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या को आउट किया। जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए। उन्होंने फिल सॉल्ट और देवदत्त पडीक्कल को पवेलियन भेजा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।



