विदेश

इजराइल का तेहरान में तीन एयरपोर्ट पर हमला:बुशहर में नेवी बेस उड़ाया, ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर भी अटैक

इजराइल ने सोमवार को ईरान में कई अहम सैन्य ठिकानों पर हमले किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के पास मौजूद तीन एयरपोर्ट्स पर भारी बमबारी की गई। इजरायल का कहना है कि इन हमलों में कई एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और दूसरे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इसी दौरान बुशहर में ईरान के बड़े नेवी बेस पर भी जोरदार धमाका हुआ। यहां नेवल बेस के साथ एयरफोर्स बेस, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन के अंडरग्राउंड स्टोरेज मौजूद थे।

इसके अलावा इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड, साउथ पार्स, पर भी फिर से हमला किया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड है और ईरान के लिए बहुत अहम है। इस हमले से ईरान की ऊर्जा सप्लाई और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप करने की धमकी दी

ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़े तो वह ग्लोबल सप्लाई चेन को ठप कर देगा। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज के अलावा दूसरे समुद्री रास्तों को भी निशाना बना सकता है।

ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी बड़ी कार्रवाई का जवाब सिर्फ सैन्य स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिर्फ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ही नहीं, बल्कि बाब-अल-मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्ते भी खतरे में आ सकते हैं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इससे पहले ईरान के करीबी माने जाने वाले यमन के हूती विद्रोही रेड सी में जहाजों पर हमले की बात कह चुके हैं।

इजराइली आर्मी ने रविवार को लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।इजराइली आर्मी ने रविवार को लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button