जयपुर

भरतपुर में कार ने 3 को उड़ाया, नाबालिग की मौत:सड़क किनारे चल रहे थे, उछल कर गिरे; ड्राइवर मौके से फरार

भरतपुर में सड़क किनारे चल रहे एक ही गांव के 3 दोस्तों को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों उछल कर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर चीख-पुकार मच गई। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 16 साल के नाबालिग की मौत हो गई।

वहीं कार ड्राइवर अपनी गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। पुलिस इसकी तलाश में जुटी है।

मामला चिकसाना थाना इलाके के सामसपुर गांव का सुबह 10:20 बजे का है।

अंडर ट्रेनिंग IPS मर्रीपाटि नागा भरत ने बताया- बेकाबू कार ने पैदल जा रहे तीन लड़ लड़कों को टक्कर मार दी। इसमें नवीन सिंह (20), भोला (21) और अनुराग (16) घायल हो गए

लड़कों को टक्कर मार दी। इसमें नवीन सिंह (20), भोला (21) और अनुराग (16) घायल हो गए

तस्वीर, अनुराग के चाचा की है। उसकी मौत होने के बाद चाचा खुद को संभाल नहीं पाए और रोने लगे।

ड्राइवर मौके से भागा

जानकारी के अनुसार, तीनों को टक्कर मारने वाली कार हरियाणा की है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार को मौके पर ही छोड़कर चला गया। मौके पर FSL की टीम ने जाकर सबूत जुटाए हैं। कार को जब्त कर लिया गया है। कार के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

मॉर्च्युरी में मौजूद परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की साथ ही कार को जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button