मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रेमिका के परिजन ने उसके सामने प्रेमी को मार डाला;प्रेमिका ने लगाई फांसी:शिवपुरी में युवक को बंधक बनाकर पीटा था; लड़की को भी ताने मार रहे थे परिजन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रेमिका के परिजन ने उसके सामने प्रेमी को मार डाला। मर्डर के तीसरे दिन प्रेमिका ने फांसी लगा ली। युवती प्रेमी की मौत से दुखी थी। परिजन भी ताने मारते थे। इससे परेशान होकर गुरुवार दोपहर सुसाइड कर लिया। मामला कोलारस थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 20 वर्षीय वर्षा कुशवाह के रूप में की गई है, जो कोलारस की रहने वाली थी। उसके प्रेमी का नाम अर्जुन पाल (26) था, जो रन्नौद थाना क्षेत्र के नेगमा गांव का रहने वाला था।

बहन को खाना लाने भेजा, कमरे में लगाई फांसी

युवती की बहन ने बताया कि वर्षा ने उसे खाना लाने के लिए रसोई में भेजा था। इसी दौरान वह कमरे में जाकर फांसी पर लटक गई। जब वह लौटी, तो वर्षा की लाश फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर वह घबरा गई।

युवती की छोटी बहन ने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। एसडीओपी संजय मिश्रा और थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सुसाइड के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद लाश फेंकी।

प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी

30 मार्च की रात वर्षा की सगाई दूसरे युवक से तय हुई थी। इसकी जानकारी अर्जुन पाल को लगी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन अलग-अलग समाज के कारण परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

वर्षा और अर्जुन ने भागकर शादी की योजना बनाई। 30 मार्च की रात करीब 1 बजे अर्जुन अपने रिश्तेदार कल्ला पाल के साथ कोलारस स्थित युवती के घर पहुंचा, लेकिन परिजनों को भनक लग गई। परिजन पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया।

शव को नाले में फेंककर आरोपी फरार हो गए

इस दौरान अर्जुन का दोस्त कल्ला भाग निकला, लेकिन प

सुबह नाले में शव मिला था

31 मार्च की सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान अर्जुन पाल के रूप में की। कल्ला पाल की शिकायत पर वर्षा के पिता, दादा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

वर्षा ने पुलिस को सच्चाई बताई थी

अर्जुन की हत्या के बाद पुलिस ने वर्षा से पूछताछ की थी और बयान दर्ज किए थे। उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था। वर्षा ने बताया था कि उसके सामने अर्जुन को बंधक बनाकर पीट-पीटकर मार डाला गया।

उसने पुलिस को उन सभी लोगों के नाम बताए थे, जिन्होंने उसके पिता और दादा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसके अनुसार, चाचा और ताऊ ने भी मारपीट में साथ दिया था। पुलिस ने पिता और दादा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button