लखनऊ

‘ऋषभ पंत की बैटिंग ऑर्डर नहीं बताऊंगा’:लैंगर बोले- प्रेशर पसंद है, इकाना में कल LSG-DC की भिड़ंत

IPL-2026 के पांचवें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़त दिल्ली कैपिटल्स के साथ इकाना स्टेडियम में होगी। लखनऊ और दिल्ली के बीच इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है। मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टीमों के कोच ने प्रेस कांफ्रेंस की।

LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा- गेंदबाज नमन तिवारी और मयंक यादव पूरी तरह फिट हैं। मोहम्मद शमी, आवेश खान, अर्जुन तेंदुलकर समेत अन्य गेंदबाज भी पूरी तरह रेडी हैं। सभी मिक्स विकेट पर खेलने को तैयार हैं।

LSG की ओर से हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा- मेरे लिए चुनौती है कि हम अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 का चयन करें।

जस्टिन लैंगर ने कहा- ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और एडम मार्कम नंबर 3 पर खेलने के दावेदार हैं। यह हमारी सामने बड़ी समस्या है। अर्शिन कुलकर्णी भी हैं, लेकिन खिलाडियों को परफोर्मेंस के आधार पर टीम में चयन करना होगा। ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम की जानकारी आज नहीं देंगे। कल मैच के शुरू होते ही आप जान जाएंगे। ऋषभ अच्छा खेल रहे हैं। अच्छे शॉर्ट्स लगा रहे हैं। उनका सीजन शानदार रहेगा।

कोच बोले- प्रेशर हर बार रहा

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले दो सीजन में कोच की भूमिका में रहने के दौरान टीम के नंबर 7 पर टूर्नामेंट फिनिश करने पर उन्होंने कहा- प्रेशर हर बार रहा है। यह पिछले 30 साल से रहा है। मैं इसे पसंद करता हूं। पिछला 30 साल बहुत सफल रहा है। मैं, इसे इंजॉय कर रहा हूं।

लखनऊ के खिलाफ जीतेंगे

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाज दुशमंथा चमीरा ने कहा- लखनऊ सुपर जायंट्स टीम मजबूत है, लेकिन हम मैच जीत सकते हैं। लखनऊ की टीम हमारे खिलाफ अटैकिंग क्रिकेट खेलेगी। उसने हमें हराया भी है। हमने यहां पर दो प्रैक्टिस मैच खेले हैं। अच्छी प्रैक्टिस हुई है। बतौर, ऑलराउंडर बात करें तो इंपैक्ट प्लेयर का रूल थोड़ा अनफेयर है। टीम की तरफ से प्लान दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button