उत्तर प्रदेश

यूपी के 3 जिलों में ओले गिरे, प्रयागराज-काशी में बारिश:39 जिलों में अलर्ट; लखनऊ में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

यूपी में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में शुक्रवार देर रात ओले गिरे। प्रयागराज, वाराणसी में भी बारिश हुई। प्रतापगढ़ में आंधी के साथ बरसात हुई। सदर कोतवाली इलाके में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे लगा यूनीपोल उखड़कर खड़ी कार पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई मौजूद नहीं था। कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

काशी में तेज हवा की वजह से सड़क के किनारे लगा पेड़ उखड़ गया। चित्रकूट में कुछ जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई। खराब मौसम की वजह से बेंगलुरु से कोलकाता जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मौसम विभाग ने आज 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम बदला है। अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है। आंधी के साथ ओले गिरने की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में बारिश हुई। हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 39.8°C दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

पाकिस्तान से आ रही हवाओं की वजह से यूपी में मौसम बदल गया है। बारिश का नया दौर शुरू हुआ है। 29 मार्च को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 3°C तक गिरावट आएगी।

 

 

सुल्तानपुर में देर रात मटर के दाने से बड़े-बड़े ओले गिरे। सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई।

चित्रकूट में बारिश और तेज हवा की वजह से खेतों में गेहूं की फसल गिर गई।

अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 29 मार्च – पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
  • 30 मार्च – पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। आंधी भी चल सकती है।
  • 31 मार्च – पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • 1 अप्रैल- पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आंधी चलेगी। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button