भोपाल में निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा, 8 घायल:भोपाल एम्स के सामने हादसा; 35 साल पुराने भवन के ऊपर बन रही थी बिल्डिंग

भोपाल में शुक्रवार एम्स के सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। हादसे में नीचे खड़े करीब 8 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह सडाना मेडिकल स्टोर की चार मंजिला इमारत बन रही है। नीचे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। एम्स में आए मरीज और उनके परिजन दवाई लेने के लिए यहां पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद एम्स में कुल आठ घायल पहुंचे थे। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि पांच मरीज अभी भी भर्ती हैं।
इनमें 23 साल की नंदिनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एम्स भोपाल के ट्रॉमा ब्लॉक के रेड ट्रायज में भर्ती किया गया है। नंदिनी के शरीर पर एंगल लगने से गहरा घाव हुआ है। फिलहाल डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा अवैध है और नगर निगम को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
पुराने भवन पर बन रही थी बिल्डिंग
करीब 35 साल पुराना भवन है। यहां मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है। इसके ठीक ऊपर 3 मंजिल का और निर्माण चल रहा है। जो सेटिंग, छज्जा गिरा है,वो काफी बाहर निकला हुआ था। यह शेड के ऊपर गिरा है। इससे शेड भी ढह गया।


एम्स में भर्ती ये 5 घायल
- करेली निवासी नंदिनी (23) को गंभीर चोट आई है। लोहे का एंगल उनके पैर में घुस गया था। सिर और हाथ में भी गहरे घाव हैं। उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। वे ओपीडी में दिखाने के बाद दवा लेने मेडिकल स्टोर पहुंची थीं।
- अमरई निवासी मनोज कुमार (56) के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।
- करेली निवासी तनुश्री (19) के सिर और हाथ में चोट आई है।
- ग्वालियर निवासी अभय के सीने और कंधे पर लोहे का एंगल गिरा, जिससे उन्हें चोट आई है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
- उमरिया निवासी सोमप्रकाश सिंह (61) भी


