उत्तर प्रदेश

बस से झांक रहे 15-साल के लड़के की गर्दन कटी:फिरोजाबाद में खून का फौव्वारा निकलने लगा, पिता के सामने तड़पकर मौत

फिरोजाबाद में चलती बस की खिड़की से सिर निकालकर देख रहे 15 साल के किशोर की गर्दन टिनशेड से टकराकर कट गई। हादसा इतना भयावह था कि उसकी गर्दन पीछे की ओर लटक गई और खून का फव्वारा निकलने लगा।

बस के अंदर और बाहर खून फैल गया। किशोर ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। बुधवार को हुई यह घटना रामगढ़ क्षेत्र के आकाशवाणी रोड की है। बस अलीगढ़ से बारात लेकर फिरोजाबाद आई थी।

किशोर पड़ोसी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पिता के साथ आया था। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

बस में किशोर खिड़की के पास बैठा था। सिर निकालकर वह बाहर देखने लगा तभी टीनशेड से गर्दन कट गई।

जानिए पूरा मामला…

अलीगढ़ के कौड़ियागंज, अकराबाद के रहने वाले राहत खां के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मोहम्मद कैफ (15) अपने पिता राहत खां के साथ अपने पड़ोसी कासिम की बारात में बस से फिरोजाबाद आया था। बरातियों को लेकर बस रामगढ़ क्षेत्र स्थित मुबीन पैलेस जा रही थी। जबकि उसके पिता दूसरी गाड़ी में बैठे थे।

बस आसानी से हाईवे के रास्ते होते हुए मुनीब पैलेस पहुंच सकती थी, लेकिन कुछ लोगों के कहने पर चालक ने शॉर्टकट लेते हुए बंबा बाइपास और आकाशवाणी रोड का संकरा रास्ता पकड़ लिया। बस सवारों ने बताया कि रास्ता काफी तंग था।

कई जगह बस को निकालने में दिक्कत हुई। चालक ने पहले ही इस रास्ते से जाने से मना किया था। लेकिन बरातियों के कहने पर वह बस को उस रास्ते से ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कैफ बस की खिड़की से झांक रहा था।

उसी दौरान बस आकाशवाणी रोड पर एक चिकन शॉप से होकर गुजरी। शॉप के बाहर निकला करीब चार फीट चौड़े टिनशेड की चपेट में उसकी गर्दन आ गई और आधी कटकर लटक गई।

कैफ के पिता ने बताया कि वह बस में था। मैं दूसरी गाड़ी में था। हादसे के बाद मुझे पता चला।

कैफ ने बस में ही दम तोड़ दिया

बस में सवार लोग जबतक चिल्लाते, कैफ की गर्दन कटी और खून का फौव्वारा तेजी से बहने लगा। उसकी गर्दन कटकर पीछे की ओर लटक गई। लोगों ने गर्दन पकड़कर खून रोकने का प्रयास किया लेकिन कैफ ने दम तोड़ दिया।

हालांकि, लोग उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। घरवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

पड़ोसी मुनव्वर ने बताया कि कैफ, हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। वह पिता के साथ बरात में आया था।

मदरसे में पढ़ता था…

पड़ोसी मुनव्वर ने बताया कि कैफ, हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी के नाम पर केवल रस्म अदायगी हुई। कैफ, दूल्हे कासिम का पड़ोसी था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उसकी आखिरी साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button