उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा:4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया, रातभर चलेगा रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है।

मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।

बिल्डिंग ढहने का वीडियो सामने आया है। प्रशासन 9 जेसीबी और पोकलेन मशीन से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। अफसरों का मानना है कि रेस्क्यू पूरी रात चलेगा। यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है,

QuoteImage

पहले अमोनिया गैस स्टोरेज टैंक में विस्फोट हुआ। इससे आरसीसी पिलर स्ट्रक्चर ढह गया। फिर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

QuoteImage

प्रयागराज में सोमवार को सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। - Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button