मध्य प्रदेश

देवास बायपास के पंपों पर पेट्रोल की कमी:पंप पर 15 दिन से सप्लाई ठप; युद्ध के असर और एडवांस भुगतान शर्त से दिक्कत

देवास में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल पंपों पर ईंधन की समस्या उत्पन्न हो गई है। शहर के बाहरी क्षेत्र देवास बायपास पर स्थित दो पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टोल टैक्स के पास स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर पिछले लगभग 15 दिनों से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बाधित है। हालांकि, यहां सीएनजी वाहनों के लिए उपलब्ध है। वहीं, शंकरगढ़ बायपास स्थित रुक्मणी फ्यूल स्टेशन पर उपभोक्ताओं को केवल डीजल दिया जा रहा है, पेट्रोल उपलब्ध नहीं है।

दोपहिया वाहन चालकों को पैदल लौटना पड़ा इस स्थिति से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से समस्या हो रही है। एक दोपहिया वाहन ड्राइवर चेतन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ देवास से बायपास आए थे, लेकिन पेट्रोल न मिलने के कारण उन्हें अपना वाहन पैदल लेकर चलना पड़ा।

एक अन्य फ्यूल स्टेशन के मैनेजर कृष्णा ने बताया कि कंपनी पहले क्रेडिट पर ईंधन देती थी, लेकिन अब युद्ध के चलते उत्पाद की कमी के कारण कंपनी एडवांस भुगतान की मांग कर रही है। इस वजह से पंप पर पिछले करीब 15 दिनों से डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं है, केवल सीएनजी मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button