मध्य प्रदेश

9 साल में पहली बार डिप्टी CM के यहां नेता बैठे; योगी नोएडा दौरे पर थे

यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के लखनऊ आवास पर रविवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। सीएम योगी नोएडा के दौरे पर थे। वहां से उन्हें लखनऊ लौटने में देरी हो गई। इसलिए उनकी गैर मौजूदगी में बैठक हुई।

बैठक में पार्टी की नई प्रदेश टीम का गठन और अग्रिम मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर चर्चा हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह प्रदेश टीम के लिए पैनल तैयार करेंगे, उसे फिर कोर कमेटी में पेश कर चर्चा की जाएगी।

युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। जिन्हें हटाया जाएगा, उन्हें पार्टी में प्रदेश टीम में समायोजित किया जा सकता है। प्रदेश टीम का गठन 15 अप्रैल तक किया जाएगा।

योगी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब किसी डिप्टी सीएम के यहां कमेटी की बैठक हो रही है। इससे पहले हमेशा सीएम के 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास या भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ही कोर कमेटी की बैठक होती रही है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर कभी कोर कमेटी की बैठक नहीं हुई है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ के पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले, कृष्णगोपाल सहित अन्य मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम आवास पर समन्वय बैठक के बाद केशव के सरकारी आवास पर पर भोजन किया था।

डिप्टी सीएम केशव समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

ये लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास है। यहां बाहर दीवार पर अतिथि देवो भव: का बैनर लगाया गया।

बैठक की महत्वपूर्ण बातें

  • कोर कमेटी की बैठक में संघ, सरकार और भाजपा की समन्वय बैठक में लिए गए निर्णयों को जमीन पर उतारने का रोडमैप तैयार किया गया।
  • भाजपा ने संघ को आश्वासन दिया है कि 30 मार्च तक सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
  • 15 अप्रैल तक भाजपा की प्रदेश टीम का गठन किया जाएगा। 15 मई तक सभी निगम, आयोग और बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।
  • बैठक में पंचायत चुनाव के लिए ओबीसी आयोग के गठन, राजनीतिक नियुक्तियों और प्रदेश टीम के गठन पर मंथन हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button