मध्य प्रदेश

खातेगांव में अंबाड़ा से कांजीपुरा के बीच मात्र 35 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचेगा

खातेगांव में अंबाड़ा से कांजीपुरा के बीच मात्र 35 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचेगा। 23 मार्च को होने वाली यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे देखने के लिए लोग अभी से उत्साहित हैं।

दुल्हन के रिश्तेदार नूर खान ने बताया कि दूल्हा रियाज खान (पिता महबूब खान) एक खेती-किसानी से जुड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दुल्हन भी कांजीपुरा के एक किसान परिवार की बेटी है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हे ने हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया है। खास बात यह है कि व्यस्तता के चलते इंदौर की जगह अब जयपुर से स्पेशल हेलीकॉप्टर मंगवाया जा रहा है।

कांजीपुरा में बन रहा है अस्थायी हेलीपैड

इस शाही एंट्री के लिए कांजीपुरा में जोर-शोर से हेलीपैड बनाने का काम चल रहा है। प्रशासन से एनओसी (NOC) और जरूरी अनुमतियां लेने की प्रक्रिया भी आखिरी दौर में है। तय प्रोग्राम के मुताबिक, हेलीकॉप्टर दोपहर 12 से शाम 6 बजे के बीच उड़ान भरेगा। अंबाड़ा से उड़कर हेलीकॉप्टर दूल्हे और बारातियों को लेकर कांजीपुरा पहुंचेगा।

नमाज के बाद होगा निकाह

कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे नमाज अदा की जाएगी और उसके बाद निकाह की रस्में पूरी होंगी। निकाह के बाद हेलीकॉप्टर करीब डेढ़ घंटा वहीं रुकेगा और फिर दूल्हा-दुल्हन को विदा कराकर वापस अंबाड़ा ले जाएगा। वहां से हेलीकॉप्टर सीधे जयपुर के लिए रवाना हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button