मध्य प्रदेश

खजुराहो में रुक-रुक कर बारिश, तापमान में गिरावट:बूंदाबांदी से कटी फसल गीली, थ्रेसिंग प्रभावित; कल से मौसम साफ होने की संभावना

खजुराहो में गुरुवार रात 11 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जिसके बाद शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी है। इस बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सड़कों पर पानी जमा हो गया है और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी जा रही है।

खजुराहो मौसम विभाग के अधिकारी शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग ने आज गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री था, जिसमें शुक्रवार को 3.0 डिग्री की बढ़ोतरी होकर यह 20.5 डिग्री पर पहुंच गया।

रात से शुरु हुई बारिश शुक्रवार सुबह से रुक-रुक भी जारी है।

बादलों से बढ़ा तापमान, 2.6 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, रात में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। आज मौसम में आर्द्रता 87% और विजिबिलिटी 4 हजार मीटर दर्ज की गई है। कुल 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, उतार-चढ़ाव जारी

मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) को माना जा रहा है। इसी के प्रभाव से दिल्ली-ग्वालियर बेल्ट से बुंदेलखंड बेल्ट तक बादल पहुंचे हैं, जो आज दिनभर आते-जाते रहेंगे। फिलहाल, आज और कल मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कल दोपहर और शाम तक मौसम पूरी तरह से सामान्य होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

बारिश से कटी फसल गीली, थ्रेसिंग में देरी

मौसम विभाग के अनुसार, इस बूंदाबांदी से खड़ी फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ होगा। हालांकि, खेतों में रखी कटी हुई फसलें गीली होने से उनकी थ्रेसिंग में देरी हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button