मध्य प्रदेश

पांढुर्णा में ट्रक ने पंचायत कर्मी को कुचला, मौत:मृतक का आधा भेजा बाहर निकला; कलश यात्रा के दौरान हादसा

पांढुर्णा जिले के लोधीखेड़ा क्षेत्र के बोरगांव में कलश यात्रा के दौरान सड़क हादसे में पंचायत कर्मी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान तेजराम काकड़े के रूप में हुई है, जो पंचायत में कार्यरत थे। यह घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में धार्मिक कलश यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। इसी दौरान अचानक आए ट्रक ने तेजराम को अपनी चपेट में ले लिया।

तेज रफ्तार ट्रक ने पंचायत कर्मी को कुचला मौत।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोधीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही ट्रक क्रमांक MH 40 CD 2069 को जब्त कर लिया।

मृतक के परिजन ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि कलश यात्रा के दौरान पुलिस ने ठीक ढंग से व्यवस्था नहीं की थी। यदि ट्रक की इंट्री रोक दी जाती तो यह।हादसा नहीं होता।

ट्रक छोड़कर मौके से फरार हुआ ड्राइवर, पुलिस तलाश में जुटी है।

ट्रक चालक की तलाश जारी

लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि मृतक की पहचान पंचायत कर्मी तेजराम काकड़े के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button