मध्य प्रदेश

हमीदिया अस्पताल में फायरिंग करने वाला शादाब जलगांव में गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमले के बाद अस्पताल में की थी फायरिंग; भोपाल लाने की तैयारी

भोपाल के हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट को महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को भोपाल लाने के लिए भोपाल पुलिस की टीम प्रोडक्शन वारंट की प्रक्रिया के साथ जलगांव से लेकर रवाना हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 4.45 बजे शादाब गेट ने अपने साथियों शाजेब गेट, अनस कुरैशी, अल्लू परवेज, शाहबर टैंकर और गुड्डू स्टेशन के साथ मिलकर अशोका गार्डन इलाके के तिरंगा चौराहे पर हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के 19 वर्षीय बेटे इमरान को घेर लिया था।

हमले में घायल हुआ लल्लू रईस का बेटा इमरान, पैर में गोली लगी।

 

बताया जा रहा है कि इमरान 80 फीट रोड स्थित चाय-नाश्ते की दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी कनपटी के पास से निकल गई। जान बचाने के लिए वह घर की ओर भागा, लेकिन बदमाश पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए और वहां भी गोलियां चलाईं। इस दौरान एक गोली इमरान के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button