उत्तर प्रदेश

हनीमून मनाकर दुबई से लौटा नौसैनिक गिरफ्तार:आगरा में 22 दिन पहले हुई थी शादी, पाकिस्तान को भेजी युद्धपोतों की तस्वीरें

यूपी ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। वह भारतीय नौसेना यानी नेवी में लांस नायक है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था। उसने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं।

ATS ने मंगलवार को आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी को आगरा में उसके गांव कागारौल थाने के गांव चीतपुर से दबोचा। उसकी 22 दिन पहले ही शादी हुई थी। हनीमून मनाने दुबई गया था। 3 दिन पहले ही वहां से लौटा था। हालांकि, लकी के पिता ने दावा किया कि बेटा दुबई नहीं, मनाली गया था।

लांस नायक ने अपने बैंक खाते से ISI एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई है।

यह तस्वीर आदर्श कुमार उर्फ लकी की है। कहा जा रहा है कि यह फोटो मनाली में खींची गई थी।

केरल में तैनात था लांस नायक लकी लांस नायक आदर्श कुमार की तैनाती कोच्चि (केरल) में दक्षिणी नेवल कमांड में थी। ATS को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आदर्श पाकिस्तानी एजेंसी ISI को भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है।

ATS ने लकी को उसके गांव से पकड़कर पूछताछ की। इसमें पुष्टि हुई कि उसने बेहद संवेदनशील सूचनाएं शेयर कीं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की भी जांच की गई, जिसमें उसके जासूस होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद ATS ने आदर्श को गिरफ्तार कर आगरा कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि कहीं इस जासूसी नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं।

ये तस्वीर आरोपी लकी के घर की है। भास्कर जब पहुंचा तो यहां कोई नहीं मिला। आसपास सन्नाटा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button