उत्तर प्रदेश

महिला की मौत, पिता बोले-बच्चा नहीं होने पर मार डाला:समस्तीपुर में साली को फोन कर कहा- दीदी को मार दिया है लाश ले जाओ

समस्तीपुर में सोमवार को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने बेल्ट से गला घोंट दिया। महिला के गले पर काला निशान भी है। मायके वालों के अनुसार मृतका मोनी कुमारी (25) को बच्चा नहीं हो रहा था। ससुराल वाले उसे बांझ कहकर प्रताड़ित किया करते थे।

बच्चे को लेकर आज दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद पति अंकेश कुमार (30) ने अपने बेल्ट से मोनी का गला घोंट दिया। पत्नी की हत्या के बाद अंकेश ने अपनी साली शोभा कुमार को फोन लगाकर कहा कि तुम्हारी बहन को मार दिया है, आकर लाश ले जाओ। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक वार्ड-1 की है।

मोनी कुमारी और अंकेश कुमार की फाइल फोटो।

 

जान से मारने की धमकी दामाद ने दी थी

मृतका के पिता संजीत सााह ने कहा कि मैंने अपनी बेटी की शादी 2023 में की थी। धूम-धाम से बेटी का विवाह किया था। उस वक्त मेरी जो हैसियत थी उसके अनुसार दान-दहेज भी दिया था। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी थी, फिर भी मेरी बेटी को प्रताड़ित किया गया।

बच्चा नहीं होने पर उसे परेशान किया जाता रहा। मैंने सुलह कराने की कई बार कोशिश की, कई बार पंचायत भी हुई। अंकेश कुमार अक्सर मोनी को जान से मारने की धमकी देता था।

 

गले पर निशान दिखाते परिजन।

 

बहन ससुराल पहुंची तो बेड पर पड़ी थी लाश

अंकेश के फोन के बाद मामले की जानकारी मृतका की बहन शोभा ने अपने पूरे परिवार को दी। जिसके बाद शोभा अपने पिता संजीत के साथ बहन के ससुराल पहुंची। बहन का ससुराल करीब 4 किमी की दूरी पर है।

वे लोग तुरंत मोनी के ससुराल पहुंच गए। वहां पहुंचे तो देखा मोनी की लाश पलंग पर पड़ी है। पति और ससुराल के बाकी लोग फरार हो गए हैं। मोनी के ससुराल में पति, उसके मां-पिता और 4 भाई रहते हैं।

 

पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

मायके वालों के मौके पर पहुंचे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुची। मोनी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

उजियारपुर थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मृतका के परिजन आवेदन देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button