मध्य प्रदेश

बैतूल में शिया समुदाय का कैंडल मार्च:ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत की खबर पर विरोध रैली, निंदा सभा भी हुई

अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में मौत की खबर के बाद शनिवार शाम बैतूल में भी शिया समुदाय ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसी क्रम में मस्जिद-ए-मेहदी (अज) ATFS बैतूल से एक विरोध रैली और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। देर शाम रैली मस्जिद परिसर से शुरू होकर प्रमुख चौक, लल्ली चौक से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां इसका समापन निंदा सभा के रूप में हुआ।

इस अवसर पर सैयद सितवत हैदर जैदी (आलिम, इमामे जुमा) ने समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल का यह हमला बुजदिली की मिसाल है। उन्होंने कहा कि खोमेनी किसी बंकर में नहीं छिपे थे, बल्कि अपने दफ्तर में थे वे जवा मर्द और हक की आवाज बुलंद करने वाले शख्सियत थे।

 

पूरी इंसानियत के खिलाफ वार जैदी ने कहा कि इजराइल और अमेरिका के इस हमले को पूरी उम्मत-ए-इस्लाम निंदनीय मानती है। खोमेनी ने हमेशा अत्याचार और ज़ुल्म के खिलाफ आवाज उठाई चाहे बात गाजा की हो, सीरिया की या फिलिस्तीन की। रमजान के महीने में उनका शहीद होना दुनिया के लिए बड़ा सदमा है। उन्होंने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत केवल एक देश नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के खिलाफ वार है।

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने अमेरिका और इजराइल की आक्रामक नीतियों के खिलाफ नारे लगाए और खोमेनी की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए दुआएं मांगीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button