मध्य प्रदेश

17 दिन बीजेपी ऑफिस में समस्याएं सुनेंगे मंत्री:मार्च का रोस्टर जारी; राकेश, विश्वास, प्रतिमा, दिलीप और लखन की ड्यूटी नहीं

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार-रविवार और सरकारी अवकाश को छोड़कर रोज एक मंत्री की प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठने की शुरुआत की है। इस व्यवस्था के तहत मार्च महीने में मंत्रियों का ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है।

कल डिप्टी सीएम देवड़ा सुनेंगे समस्याएं

कल यानी 2 मार्च को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा दोपहर एक बजे से तीन बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकर

17 दिन बीजेपी ऑफिस में बैठेंगे, 5 मंत्रियों की एक भी दिन ड्यूटी नहीं

मार्च के महीने में कुल 17 दिन मंत्रियों की प्रदेश भाजपा कार्यालय में ड्यूटी लगाई गई है। खास बात ये है कि इस महीने में पांच मंत्रियों की एक भी दिन ड्यूटी नहीं लगी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग, पशुपालन मंत्री लखन पटेल, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार इस महीने बीजेपी ऑफिस में नहीं बैठेंगे।

मंत्रियों के बैठने का दिन तय

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने बताया पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी ने जो व्यवस्था शुरु की है। वह अनवरत रूप से जारी है। हर मंत्री का महीने में पार्टी कार्यालय में बैठने का दिन तय है। यदि किसी मंत्री को महीने के दूसरे मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बैठना है और उसी दिन किसी पर्व त्योहार के कारण अवकाश हुआ तो उनकी अगले तय दिन पर ड्यूटी लगती है।

यदि बीच में कोई मंत्री किसी कारण वश नहीं आ पा रहे हैं तो जो मंत्री अवकाश के कारण पार्टी कार्यालय नहीं आ पाए उन्हें आमंत्रित कर लिया जाता है। पार्टी ने यह व्यवस्था भी की है कि यदि किसी व्यक्ति, कार्यकर्ता का किसी विभाग में कोई काम है और मंत्री नहीं हैं तो संबंधित को सीधे विभागीय अधिकारियों के पास भेज दिया जाता है ताकि समस्या का समाधान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button