मध्य प्रदेश

अबकी बार मार्च महीने में मध्य प्रदेश जमकर तपेगा;तापमान 40°C पार रहेगा:पहले सप्ताह में बारिश, दूसरे में गर्मी बढ़ेगी; रातें भी गर्म होने लगेंगी

अबकी बार मार्च महीने में मध्य प्रदेश जमकर तपेगा। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग की माने तो मार्च के पहले सप्ताह में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है, जबकि दूसरे सप्ताह से गर्मी असर दिखाने लगेगी। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को गर्मी का अपडेट भी जारी किया है। इसके मुताबिक, मार्च से मई के बीच पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना जताई है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मार्च से ही असर बढ़ेगा। हालांकि, हीट वेव का असर अप्रैल-मई में ही ज्यादा रहेगा।

बारिश का भी अनुमान मार्च में मध्य प्रदेश में बारिश का भी अनुमान है। दरअसल, 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। जिसका असर 2 दिन बाद एमपी में भी देखने को मिल सकता है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

सिस्टम के असर से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान भी जताया है।

30 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंचा इससे पहले शनिवार को प्रदेश के 30 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। भोपाल में 32.4 डिग्री, इंदौर में 31.1 डिग्री, ग्वालियर में 32.5 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा खरगोन में 35 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button