मध्य प्रदेश

मुरैना में किराने का सामान, साइकिल ,दवाइयां और 50 लाख रुपए कीमत के जूते से भरा ट्रक जलकर खाक हो गया

मुरैना में बैरियर चौराहा स्थित नेशनल हाईवे 44 के ओवरब्रिज पर सामान से भरा ट्रक धू-धूकर जल गया। घटना शुक्रवार-शनिवार रात 12 बजे की है। बताया गया है, कि आगरा की ओर से एक ट्रक ग्वालियर जा रहा था। ट्रक में लाखों रुपये कीमत के किराना, दवाईयां, जूते, साइकल, साइकल पार्ट्स व अन्य सामान भरा हुआ था।

यह ट्रक जैसे ही मुरैना शहर के बीच ओवरब्रिज से गुजर रहा था, तभी ट्रक से धुआं उठा। ड्राइवर व हेल्पटर ने ट्रक किनारे खड़ा किया और कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग की लपटें उठने लगीं।

ओवरब्रिज पर आग बुझाने के लिए कोई संसाधन नहीं था, इसलिए आग विकराल हो गई।

जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक ट्रक और उसमें भरा समान बुरी तरह जल चुका था। यह ट्रक ट्रांसपार्ट कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें वुडलेंड के जूतों से लेकर किराना सामान, मेडिकल स्टोर्स की दवाईयां, जूते, साइकल आदि सामग्री भरी थी। आग लगने से 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button