मध्य प्रदेश
प्रदर्शन के दौरान पुतले से झुलसे एसआई, अस्पताल में भर्ती:मंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस ने पुतला दहन कर प्रदर्शन किया

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ‘औकात’ वाले बयान को लेकर शुक्रवार को मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला दहन की कोशिश की गई, जिसे रोकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हो गई।
हंगामे के बीच किसी ने पुतले में आग लगा दी, जिसकी लपटें पास खड़े सब-इंस्पेक्टर विक्रम पाठक तक पहुंच गईं। उनकी वर्दी में आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत 16 लोगों पर केस दर्ज किया बताया गया कि एसआई उनकी पीठ, कमर और दाहिनी जांघ पर गहरे जलन के घाव आए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति समेत 16 लोगों पर केस दर्ज किया है।


