ताजा खबर

जालोर में प्राइवेट स्कूल में 6 साल की छात्रा पर ब्लैक बोर्ड गिरा, मौत:सीमेंट की ईंटों से बांस-बल्लियों के सहारे बनाया था कमरा, स्कूल संचालक फरार

जालोर में प्राइवेट स्कूल में 6 साल की छात्रा पर ब्लैक बोर्ड गिर गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सीमेंट की ईंटों की दीवार पर ईंटों का ही ब्लैक बोर्ड बनाया गया था। ईंटों के ऊपर बांस की बल्लियां लगाकर उस पर तिरपाल डालकर कमरा बना है।

बच्ची स्कूल के कमरे में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक ब्लैक बोर्ड बच्ची के ऊपर गिर गया।

हादसा सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव स्थित मरूधर शिक्षण संस्था में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे हुआ। छात्रा प्रीति (6) सेकेंड क्लास में पढ़ती थी। स्कूल 12वीं तक है, यहां करीब 350 बच्चे पढ़ते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद स्कूल संचालक फरार है।

स्कूल में सीमेंट की ईंटों से दीवार बनाई गई थी। जिस पर ईंट से बना ब्लैक बोर्ड रखा था।

ऐसे हुआ हादसा दरअसल, पूरी क्लास केवल ईंट की दीवार और बांस की बल्लियों पर ही टीकी थी। दीवार पर पढ़ाने के लिए ईंटों का ब्लैक बोर्ड बनाया हुआ था। प्रीति क्लास रूम में बच्चों के साथ खेल रही थी।

अचानक ब्लैक बोर्ड प्रीति गिर गया। स्थाानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान प्रीति ईंटों के नीचे दब गई थी। इस दौरान स्कूल में मौजूद स्टाफ ने प्रीति को निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने बताया कि कमरों में सीमेंट की ईंटो से बना ब्लैकबोर्ड गिरा दिया। लोगों का कहना था कि बच्ची क्लास रूम में खेल रही थी तभी अचानक ब्लैकबोर्ड बच्ची पर गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन की स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है।

प्रीति का परिवार बालोतरा जिले के असाड़ा का रहने वाला है। प्रीति के पिता भवरलाल मेघवाल जालोर के असाणा गांव में खेत ठेके पर ले रखा है। यहीं पर परिवार के साथ रहते हैं।

12वीं तक है स्कूल

लोगों ने बताया- बावतरा गांव के कपूरगिरी और दिनेश गिरी मरूधर शिक्षण संस्थान के नाम से स्कूल चलाते हैं। करीब 5-6 साल पहले दोनों ने जमीन खरीदकर स्कूल बनाया था। स्कूल 12वीं तक है, यहां करीब 350 बच्चे पढ़ते हैं।

सीमेंट की ईंटों की दीवार बनाकर 10 बाय 10 से लेकर 10 बाय 15 के कमरे बनाए हुए हैं। इन कमरों सीमेंट की ईंटों से 5 से 7 फीट की दीवार खड़ी की गई। इन दीवार पर बांस की बल्लियां लगाकर इन्हें तिरपाल से ढका हुआ है।

स्कूल संचालक फरार

एएसआई महिपाल सिंह ने बताया कि अभी दोनों स्कूल संचालक फरार हैं। परिजनों की ओर से मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। दोनों संचालकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने गठित की जांच कमेटी

जिला शिक्षाअधिकारी भंवरलाल ने बताया कि स्कूल को पहले से मान्यता मिली हुई है। यह दूसरा स्कूल भवन बनाया है। साइंस सब्जेक्ट की मान्यता के लिए फाइल लगाई हुई है। घटना के बाद रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेज जांच कमेटी बनाई है। कमेटी की कल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button