मध्य प्रदेश

मुरैना के जिला अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला:जेब में मिली तीन रोटी दो हरी मिर्च, पहचान के लिए नंबर जारी

मुरैना के जिला अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से अस्पताल में सनसनी फैल गई। शव की जेब में तीन रोटी, दो हरी मिर्च और थोड़ा नमक मिला है। शव को पुलिस ने मर्चुरी में रखवाया है। अभी शव की पहचान में पुलिस जुट गई है। अस्पताल चौकी, कोतवाली थाना और कंट्रोल रूम के नंबरों पर जानकारी देने की पुलिस ने अपील की है।

अस्पताल के महिला वार्ड के प्रतिक्षालय में मिला शव

जिला अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड के लिए आंगन में बनाए गए अटेंडर प्रतीक्षालय में एक 50 से 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिला अस्पताल में गुरुवार शाम 7 बजे जब भर्ती मरीजों के अटेंडर खाना खाने प्रतीक्षालय में आए तो वहां अज्ञात शव पड़ा था, जिसकी सूचना सुरक्षा गार्ड को दी गई और फिर अस्पताल प्रशासन और परिसर में बनी पुलिस चौकी प्रभारी को दी गई।

मृतक की जेब में रोटी मिर्ची नमक

अस्पताल परिसर में मृतक शव मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात शव की जब तलाशी ली गई तो उसकी जेब में तीन रोटी, दो हरी मिर्च और थोड़ा नमक मिला। मृतक के कपड़े ठीक थे, जिससे वह किसी अच्छे घर का लग रहा था।

शव को तीन दिन तक रखने का कानून

हॉस्पिटल चौकी प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र शर्मा के अनुसार अधेड़ का शव अज्ञात है। नियम से उसे तीन दिन तक मर्चुरी में रखवाया गया है ताकि उसकी पहचान हो सके। पहचान ना होने पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस के नंबर जारी किए गए हैं, जिससे उसकी पहचान वाले फोन पर जानकारी दे सकें। पहचान के लिए यह नंबर जारी +91 94251 42106।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button