मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में 3 दिन से आंधी और बारिश का दौर जारी;आंधी, बारिश और ओलों से फसलें गिरीं:उज्जैन, धार समेत 25 जिलों में नुकसान का अनुमान, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे

मध्य प्रदेश में 3 दिन से आंधी और बारिश का दौर जारी है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। 24 घंटे के दौरान भोपाल, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर, छतरपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई।

वहीं आंधी की वजह से रतलाम, शाजापुर, उज्जैन में फसलों पर असर पड़ा है। यहां गेहूं की फसलें आड़ी हो गई हैं। इस वजह से दाने पर असर पड़ेगा और किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। 3 दिन में प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम बदला हुआ है।

ओलावृष्टि और तेज हवा की वजह से 25 जिलों में फसलों के नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में सरकार ने भी सर्वे शुरू कर दिया है। राजस्व अमला मैदान में उतरकर प्रभावित फसलों का सर्वे कर रहा है।

भोपाल में गुरुवार देर रात से ही हल्की बारिश का दौर जारी है, जो शुक्रवार सुबह तक जारी है। आज धूप भी नहीं निकली है। दूसरी ओर रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बड़े शहरों में तापमान 14 डिग्री से अधिक है। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया है।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

21 फरवरी- बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप खिली रह सकती है।

22 फरवरी- मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।

उज्जैन जिले के कई गांवों में बारिश हुई। इसके साथ ओले भी गिरे।

भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, दिन गर्म

भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार है।

इंदौर में बारिश का ट्रेंड नहीं

फरवरी में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2014 और 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है।

ग्वालियर में कड़ाके की ठंड

ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड रहता है। इसकी वजह यहां सीधे उत्तरी हवाएं आना है। 4 फरवरी 2018 की रात में न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2019, 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे ही रहा। पिछले साल ग्वालियर में बारिश भी हुई थी। इस बार यहां फरवरी के पहले ही दिन बारिश का दौर रहा है।

जबलपुर में भी बदला रहता है मौसम

जबलपुर में भी मौसम बदला रहता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहता है, जबकि रात में तापमान न्यूनतम 11 डिग्री के आस

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button