छठी बार मां बनीं सीमा हैदर , बेटे को दिया जन्म:नोएडा में 11 महीने पहले बेटी हुई थी; पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर आई थी

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने छठी बार मां बनी हैं। मंगलवार को नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है।
नॉर्मल डिलेवरी के बाद सीमा हैदर और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी। इसके बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने घर पहुंचीं। घरवालों और आसपास के लोगों ने सीमा को बधाई दी।

सीमा हैदर साल- 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग देखते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं।
2 महीने पहले VIDEO बनाकर बताई थी मां बनने की बात
सीमा हैदर ने 2 महीने पहले अपने यूट्यूब चैनल पर 11 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह अपने पति सचिन के साथ बातचीत कर रही थीं। पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा थी…
- सचिन पत्नी से पूछ रहे कि अस्पताल क्यों नहीं चल रही? ऐसे समय में पानी पीने की जरूरत है। तुम आराम करो, नारियल पानी पीयो। मैं खाना बना दूंगा।
- सीमा मुझे रात में काफी परेशान करती है। कहती है कि मीणा जी मुझसे उठा नहीं जा रहा। मैं अस्पताल लेकर जाना चाहता हूं, लेकिन ये जा नहीं रही। इसका सातवां महीना चल रहा।
- सीमा कहती हैं- मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरे घर नया मेहमान आने वाला है। बहुत खुश हूं। घी खाने को मन कर रहा है। लेकिन अभी तक उसे घी खाने को नहीं मिला है।
- इसके बाद सचिन ने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया। कहा- 2 किलो घी चाहिए।
- सीमा अपना बेबी बंप दिखाते हुए कह रही कि सचिन ने भारी वजन उठाने वाला काम नहीं करने दे रहे।
-
पबजी गेम से प्यार, नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई। 2019 में गुलाम हैदर सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया। 2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन मुलाकात हुई।
10 मार्च, 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहीं पर उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान चली गईं। सचिन नोएडा आ गया।
13 मई को सीमा फिर से पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आईं और नेपाल से बस पकड़कर रबुपुरा पहुंचीं। 1 जुलाई को सचिन-सीमा बुलंदशहर में वकील से अपने भारतीय पहचान पत्र बनवाने के लिए मिले। वकील ने सीमा के पाकिस्तानी होने की जानकारी पुलिस को दी।



