एक्ट्रेस तुनिषा ने सेट पर लगाई फांसी:एक्स शीजान से 15 मिनट की थी बात, मां का आरोप- थप्पड़ मारा, मिस्ट्री बॉय का नाम आया

बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-5 में जानिए एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा डेथ केस की। तुनिषा ने 2022 में अपने टीवी शो के सेट पर फांसी लगा ली। मौत से ठीक पहले उन्होंने एक्टर शीजान से 15 मिनट बात की, जिनसे उनका 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। जांच में सामने आया कि शीजान ने उन्हें थप्पड़ मारा था और चीटिंग करते पकड़े गए थे। 24 दिसंबर 2022
मुंबई के नयागांव के एक स्टूडियो में टीवी शो अलीबाबाः दास्तान ए काबुल, पार्ट- 1 की शूटिंग चल रही थी। शो की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा कॉल टाइम के मुताबिक करीब 8 बजे सेट पर पहुंची थीं। कई घंटों तक शूटिंग के बाद दोपहर करीब 3 बजे लंच ब्रेक हुआ। पूरी स्टारकास्ट वहीं मौजूद थी। सबने लंच किया और फिर ब्रेक लेकर अपनी-अपनी वैनिटी वैन में चले गए।

तुनिषा शो के गेटअप में थीं। कुछ लोगों से बात करने के बाद वो भी मेकअप रूम में गई। कुछ देर तक वो निकली ही नहीं। जब टीम ने गेट खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
तुनिषा कुछ दिनों से काफी परेशान थीं। 15 दिन पहले ही उनका शो के लीड एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों कई महीनों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर अचानक दोनों अलग हो गए। हालांकि इसके बावजूद दोनों प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के चलते सेट पर बातचीत करते थे। सेट पर मौजूद लोग भी देख रहे थे कि तुनिषा ब्रेकअप के बाद से काफी परेशान थीं। वो बार-बार शीजान से बात करने की कोशिश करती थीं, लेकिन वो उनसे कटे-कटे रहते थे।

एक हफ्ते पहले ही उन्हें सेट पर पैनिक अटैक आ चुका था। ऐसे में उस रोज जब 10 मिनट तक तुनिषा ने दरवाजा नहीं खोला, तो उनके साथ काम करने वाले लोगों ने तुरंत मां को कॉल कर इसकी खबर दी, वो कॉल पर घबरा गई। तुनिषा के पिता नहीं थे, वो मां के साथ अकेले मुंबई में रहती थीं। परिवार के नाम पर मां के मुंह बोले भाई पवन कुमार ही थे, जो उनके घर के नजदीक ही रहते थे।
तुनिषा की मां ने तुरंत उन्हें कॉल किया और दोनों ही अपने-अपने रास्ते सेट के लिए रवाना हुए। उनके घर से सेट डेढ़ घंटा दूर था।
सेट पर हलचल मची थी, काफी देर के बाद भी तुनिषा ने दरवाजा नहीं खोला। पवन को बार-बार सेट से कॉल आ रहे थे। सबने तय किया कि दरवाजा तोड़ा जाए। उस समय तुनिषा के एक्स एक्टर शीजान भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने दूसरे साथियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो मंजर देख हर कोई सहम गया। तुनिषा की लाश एक दुपट्टे की मदद से हैंडल पर लटकी थी। उन्होंने फांसी लगा ली थी और इस बात को 10-15 मिनट हो चुके थे।
हैरानी की बात ये रही कि एक चहल-पहल भरा सेट, जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे, ऐसी जगह तुनिषा ने ये कदम उठाया।
शीजान तुनिषा को गोद में लिए कार की तरफ दौड़ पड़े। सभी कार से हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में भी शीजान तुनिषा को उठाए हुए थे। तुनिषा की मां और पवन को ड्राइवर ने कॉल कर बताया कि उन्हें हॉस्पिटल लाया गया है और वो आंखें नहीं खोल रहीं।
हॉस्पिटल पहुंचते ही तुनिषा को डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया। जब उनकी मां पहुंचीं, तो वो बेसुध हो गईं। कुछ देर बाद पवन भी पहुंच गए।
पवन उस मंजर को याद कर कहते हैं, तुनिषा जा चुकी थी। मैंने उसे उठाने की बहुत कोशिश की, उसकी मम्मी ने उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। तभी पुलिस भी आ गई। अगर उस मूमेंट पर वो लड़का (शीजान) मेरे सामने होता, तो मैं कुछ भी कर देता। तुनिषा के गले में निशान थे। वो इतनी प्यारी थी, सुंदर थी। जिस कंडीशन में हमने उस दिन उसे देखा, मैं वो कभी भूल नहीं सकता। तब तक पुलिस भी आ चुकी थी। मैं आपे से बाहर हो गया था। मुझे समझ नहीं आया कि ये कैसे हो सकता है। मेरा पुलिस वालों से भी झगड़ा हो गया।
तुनिषा की मौत के तुरंत बाद ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। हॉस्पिटल में ही तुनिषा की मां का बयान लिया गया। उन्होंने शीजान खान को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज हुई।
अगले दिन यानी 25 दिसंबर को पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार किया।
तुनिषा के अंतिम संस्कार में रोईं शीजान की बहन फलक
शीजान की बहन फलक नाज तुनिषा के बेहद करीब थीं। वो अक्सर फलक के लिए पोस्ट करती थीं, जिसमें वो उन्हें आपी (बड़ी बहन) कहती थीं। फलक तुनिषा के अंतिम संस्कार में पहुंचीं और बुरी तरह रोती दिखीं।
तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए संगीन आरोप
तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने पुलिस बयान में कहा कि शीजान से ब्रेकअप का तुनिषा पर बुरा असर पड़ा था। ब्रेकअप के बाद 16 दिसंबर यानी मौत से ठीक 8 दिन पहले तुनिषा को पैनिक अटैक आया था। उन्हें कांदीवली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस की मां से कहा कि उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है। तब एक दिन के ट्रीटमेंट के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
इस घटना को याद कर तुनिषा के मामा पवन कुमार कहते हैं, ‘मौत से करीब एक हफ्ता पहले उसे पैनिक अटैक आया था। अचानक उसे अस्पताल ले जाना पड़ा था। वह बार-बार कह रही थी, ‘शीजान ने मुझे चीट किया है, धोखा दिया है।’ उसे एक दिन अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था। उसके बाद उसकी मम्मी ने शीजान से बात की थी कि अगर दोनों के बीच कुछ है तो प्यार से सुलझाओ। लेकिन उसने साफ कह दिया कि ‘मेरी लाइफ में इसकी कोई अहमियत नहीं है।’’
तुनिषा की मां ने भी पुलिस बयान में बताया कि पैनिक अटैक आने के बाद बेटी ने जिद की कि वो शीजान से बात कर उन्हें पैचअप के लिए मनाएं। वनीता तुनिषा की मौत से ठीक एक दिन पहले उनके साथ टीवी शो के सेट पर गई थीं। उन्होंने शीजान से बात भी की, लेकिन बात नहीं बनी।’
पवन कुमार सिंह कहते हैं कि वो पिछले 2 महीनों से काफी परेशान थीं। उन्होंने कहा- ‘पिछले दो-तीन महीनों में उसका बिहेवियर काफी बदल गया था। उसने बताया था कि उसने शीजान के फोन में दूसरी लड़की के साथ चैट्स देखी थीं। उसे शक था कि उसका दो-तीन साल से किसी और के साथ अफेयर है। जब उसे पैनिक अटैक आया था, उसने अस्पताल में मुझे कहा था “पीके, उसने मुझे यूज किया है।” वह बहुत रोई थी।
मां का दावा- शीजान ने मारा था तुनिषा को थप्पड़
तुनिषा के अंतिम संस्कार के कुछ समय बाद ही उनकी मां वनीता ने दावा किया कि ब्रेकअप के दिन शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था। उन्होंने ये भी कहा कि शीजान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था और उनका इस्तेमाल कर रहा था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा- ‘जब उसका (शीजान का) पहले ही किसी लड़की से रिश्ता था, तो उसने तुनिषा के साथ रिश्ता क्यों बनाया।’
वनीता ने ये भी कहा कि वो तुनिषा की मौत से पहले शीजान को पैचअप के लिए मनाने गई थीं लेकिन वो नहीं माने। शीजान ने तुनिषा की मां से कहा था- ‘सॉरी आंटी, मैं कुछ नहीं कर सकता, आपको जो करना है करो।’
कुछ देर बाद वो बेटी के साथ घर लौटीं। उन्होंने तुनिषा से पूछा कि क्या तुम ठीक हो, इस पर उन्होंने कहा- ‘हां मम्मा।’
घटना से कुछ देर पहले तुनिषा ने मां को कॉल किया था। वो खुश लग रही थीं। उन्होंने कॉल पर कहा था- ‘मम्मा मैं दो दिन का ऑफ ले रही हूं।’
इस पर मां ने कहा था, तुम चले जाओ। तुनिषा ने ये सुनकर कहा- ‘मैं दो दिन के लिए जाऊंगी, थोड़ा चेंज हो जाएगा।’
वनीता ने कहा- ‘मैं सोच ही रही थी कि सेट पर चली जाऊं, क्योंकि फिर तुनिषा 2 दिन के लिए चंडीगढ़ चली जाएगी, लेकिन थोड़ी देर में ही मेरे पास असिस्टेंट प्रोड्यूसर प्रशांत का कॉल आया कि आप जल्दी आ जाओ, तुनिषा दरवाजा नहीं खोल रही।’
क्रिसमस के लिए जाना था चंडीगढ़, कुछ घंटे पहले की आत्महत्या
तुनिषा के मामा पवन इस पर कहते हैं, ‘घटना से करीब आधा घंटा पहले मेरी तुनिषा की मम्मी से फोन पर बात हो रही थी। उन्होंने बताया कि तुनिषा चंडीगढ़ जाना चाहती है और अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ क्रिसमस मनाना चाहती है। मैंने कहा, “ठीक है, जाने दीजिए। थोड़ा घूम आएगी, मन भी ठीक हो जाएगा।” तो उन्होंने कहा, ठीक है मैं प्रोडक्शन से बात कर उसकी टिकट्स बुक करवाती हूं। मैंने कहा, अच्छा रहेगा, थोड़े दिनों से उसका मन भी खराब है। इस कॉल के आधे घंटे बाद ही उन्हें टीवी शो के सेट से घटना की खबर मिली।’
मौत से चंद घंटे पहले ही तुनिषा ने की सेट से पोस्ट
तुनिषा ने आत्महत्या करने से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर सेट से एक तस्वीर पोस्ट की थी। वो शो के गेटअप में थीं



