मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 10वीं इंग्लिश का पेपर शुरू होते ही लीक:बुरहानपुर में टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली, सस्पेंड; केंद्र अध्यक्ष ट्रांसफर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी पेपर लीक हो गया है। महिला टीचर ने एग्जाम शुरू होते ही क्वेश्चन पेपर की फोटो खींचकर वॉट्सएप स्टेटस पर लगा दी। शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है जबकि केंद्र अध्यक्ष को बदल दिया गया है। मामला तुकईथड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का है।

जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी के वॉट्सएप स्टेटस पर सुबह 9:35 बजे अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की तस्वीर देखी गई। पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत CEO सृजन वर्मा सेंटर पर पहुंचे। टीचर से पूछताछ की।

टीचर ने क्वेश्चन पेपर की फोटो खींचकर वॉट्सएप स्टेटस पर लगा दी थी।

नकल कराने के लिए खींची थी फोटो पूछताछ में प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने माना कि उसने सुबह 9:06 बजे एक अब्सेंट स्टूडेंट की टेबल पर क्वेश्चन पेपर की फोटो खींची थी। उसने यह फोटो किसी दूसरे व्यक्ति को भेजी थी, ताकि क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करके चीटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

 

पेपर लीक से प्रशासन का इनकार प्रशासन ने साफ किया कि इस सेंटर पर सुबह 8:40 बजे 109 स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई थी। क्वेश्चन पेपर तय समय पर बांटे गए थे। एग्जाम शुरू होने के बाद सुबह 9:06 बजे फोटो स्टेटस पोस्ट किया। वहीं, प्रशासन का दावा है कि क्वेश्चन पेपर किसी भी तरह से लीक नहीं हुआ है।

बुरहानपुर अपर कलेक्टर (ADM) वीर सिंह चौहान ने लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करने के लिए टीचर राजकुमारी सोनी को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पूछताछ के लिए टीचर को पुलिस की टीम थाने लेकर गई है।

आरोपी लेडी टीचर राजकुमारी सोनी के सस्पेंशन का ये ऑर्डर जारी किया गया है।

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने गाइडलाइन MP बोर्ड परीक्षा 2026 में नकल रोकने के लिए शिक्षकों के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों की भी जांच होगी। उन्हें परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन रैंडम तरीके से लगेगी। जिन शिक्षकों के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें परीक्षा कार्य से दूर रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button