देश

देश के हिमालयी इलाकों में 16 फरवरी तक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव;MP-UP, राजस्थान में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट:तमिलनाडु-कर्नाटक के 4 शहरों में घना कोहरा, उत्तराखंड के मुनस्यारी में पारा माइनस 25°

देश के हिमालयी इलाकों में 16 फरवरी तक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। 17 फरवरी से हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में दिन का तापमान 30°C पार हो चुका है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान 35°C पर पहुंच गया है।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेन्नई, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ और उडुपी, महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में घना कोहरा छाया हुआ है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान बढ़ गया है। राज्य में कल से मौसम बदल सकता है।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पारा 30°C के पार हो चुका है। छत्तीसगढ़ में औसत तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर संभाग जिलों में 17-18 फरवरी को बारिश हो सकती है। दिल्ली का AQI खराब स्तर पर पहुंच गया है। NCR में औसत तापमान 11°C दर्ज किया गया।

अगले दो दिन का मौसम…

  • 16 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका।
  • 17 फरवरी- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश-बर्फबारी की संभावना।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर दिख रहा है। प्रदेश के कई शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस 20°C से नीचे है। मुनस्यारी में सबसे कम पारा -25°C, बद्रीनाथ में -16°C, गंगोत्री में -20°C दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button