मध्य प्रदेश

जबलपुर में महिला ने ऑटो चालक काे चाकू मारा:बोली- बहुत ज्यादा किराया ले रहे हो; उतरने का कहते ही भड़क गई; पति ने भी पीटा

जबलपुर में महिला ने ज्यादा किराया मांगने की बात पर एक ऑटो चालक को चाकू मार दिया। यही नहीं महिला के पति ने भी उसकी जमकर पिटाई की है। घटना बेलबाग थाना में सरकारी कुआं के पास की है।

सूचना मिलते ही बेलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी पति-पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी लाल मिट्टी के रहने वाले हैं।

जिला अस्पताल में भर्ती ऑटो चालक अनुज चौधरी।

15-15 रुपए में हुई थी बात

मंगलवार दोपहर ऑटो चालक अनुज चौधरी गोपाल होटल लाल मिट्टी से सवारी छोड़कर वापस शहर तरफ आ रहा था। धामनदास चौराहे पर दंपत्ति ने ऑटो रोका और हाईकोर्ट चलने के लिए कहा।

चालक ने 20-20 रुपए देने को कहा, जिस पर पति-पत्नी ने 15-15 रुपए देने को कहा, ऑटो चालक मान गया और दोनों को बैठा लिया।

शीतलामाई के पास एक सवारी और खड़ी थी, जिसे कि ऑटो चालक ने बैठाया और हनुमान ताल तक के लिए 40 रुपए मांगे। इतना सुनते ही पति-पत्नी ने अनुज से यह कहते हुए विवाद करना शुरू कर दिया कि तुम सभी से बहुत ज्यादा पैसे ले रहो।

चालक ने मौके पर ही ऑटो खड़ा करते हुए कहा कि आप लोगों को चलना है, तो चलो नहीं तो ऑटो से उतर जाओ। इतना सुनते ही महिला भड़क गई और चालक के बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच महिला के पति ने भी मारना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए।

चाकू निकाला और पेट में घोंप दिया

अचानक ही महिला ने बैग से चाकू निकाला और चालक के पेट में घोंप दिया। घायल अनुज ने बताया कि पति ने उसके दोनों हाथ पकड़े और नंदिनी चौधरी ने उस पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर दोनों मौके से फरार हो गए। हालांकि, चंद घंटों में ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

अनुज पर हमला करने वाले आरोपी बेलबाग थाना पुलिस में है, यह जानकारी लगते ही घायल के परिवार वाले थाने पहुंच गए और पति-पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, जिन्हें कि पुलिस ने मुश्किल से रोका। घायल की बहन का कहना है कि दिनदहाड़े महिला ने अपने पति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button