भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल के बड़ा तालाब किनारे बस्ती-दुकानें हटाने का विरोध:नयागांव-भदभदा बस्ती में 50 मीटर के दायरे में आ रहे; सुनवाई के लिए दिया वक्त

भोपाल के बड़ा तालाब के एफटीएल (फुल टैंक लेवल) से 50 मीटर के दायरे में आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (NGT) के आदेश के बाद सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम नयागांव और भदभदा बस्ती पहुंची। जिसे लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेसियों ने भी विरोध जताया। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

सोमवार को टीटी नगर अनुभाग और नगर निगम की टीमें भदभदा चौराहा पहुंची। यहां पर बस्ती और नयागांव के एक दर्जन से ज्यादा मकान एवं दुकानें एफटीएल के दायरे में आ रहे हैं। इन्हें हटाने की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी, पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान, शोएब खान समेत कई कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन की टीम को साल 1930 के दस्तावेज दिखाए और कार्रवाई को रोकने की मांग की।

बस्ती वालों ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कांग्रेसियों को पुराने दस्तावेज भी दिखाए।

विरोध के बाद स्थगित की कार्रवाई कांग्रेसी और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अमले को कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा। इस दौरान बस्ती के कई लोग भी एकजुट हो गए थे। पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा कि भदभदा बस्ती से पहले 400 लोगों को हटाया गया था, लेकिन कई तो आज तक मकान नहीं मिले।

जहां उन्हें शिफ्ट किया गया, वहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिली है। इस कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। आज भी जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची हैं। एनजीटी ने हटाने जैसा कोई आदेश नहीं दिया है।

सुनवाई के लिए समय दिया विरोध के बाद एसडीएम अर्चना शर्मा ने सुनवाई के लिए लोगों को समय दिया है। इस दौरान लोग अपने दस्तावेज भी प्रस्तुत कर सकेंगे। इधर, नगर निगम अमले ने सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान करीब चार ट्रक सामान भी जब्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button