उत्तर प्रदेश
यूपी के 30 शहरों में CTЕТ परीक्षा आज से शुरू:पहली पाली की परीक्षा हुई; अभ्यर्थियों पर AI और CCTV से रखी जा रही नजर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की और से आयोजित की जाने वाली CTЕТ परीक्षा आज से शुरू हुई। ये एग्जाम दो दिन यानी 7 और 8 फरवरी, 2026 को देशभर के 140 से ज्यादा शहरों में होगी। वहीं यूपी में 30 सेंटर बनाए गए हैं।
पहले पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से चल रही है। जो कि दोपहर 12 बजे तक हुई। अब दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा/ग्रेटर नोएडा, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, देवरिया, इटावा, गाजीपुर, गोंडा, जौनपुर, झांसी, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर,



