प्रयागराज में बूंदाबांदी, 21 जिलों में घना कोहरा:सड़कों पर बारिश की तरह गिर रहा कोहरा, बुलंदशहर सबसे ठंडा

यूपी में मौसम की उलटफेर जारी है। बुधवार को फिर से कोहरा लौट आया। सुबह लखनऊ-कानपुर, झांसी समेत प्रदेश के 21 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई। प्रयागराज में बुधवार सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।
कानपुर-आगरा, लखनऊ में कोहरा बारिश की तरह गिर रहा है। सड़कें गीली हो गई हैं। बफीर्ली हवाएं चल रहीं हैं। ज्यादार शहरों में बादल छाए हैं। धूप नहीं निकल रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। 24 घंटे में बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले, मंगलवार को 10 जिलों में भी झमाझम बारिश हुई। उन्नाव, चित्रकूट, हरदोई और इटावा में ओले गिरे। सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ। सीएम योगी ने अफसरों को बारिश के चलते हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
मौसम की तस्वीरें देखिए-


हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज मंगलवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। जालौन में 7.2 मिमी और लखनऊ में 7 मिमी बारिश हुई। 26.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी और गाजीपुर सबसे गर्म रहा।
लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-
बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।
