चलती बाइक पर कटी गर्दन…साथ में थे 3 भाई:सतना में ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन खींचने बांधे थे तार; बहन के घर जा रहे थे

सतना में कोठी रोड पर बाइक सवार युवक की गर्दन तार में फंसने से कट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे गढिया टोला कब्रिस्तान के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक ठेकेदार का कर्मचारी ट्रैक्टर से एक भारी-भरकम मिक्सर मशीन को तार बांधकर सड़क के दूसरी ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवक तार में उलझ गए और सड़क पर गिर पड़े।
बाइक चला रहे रामजस (45) पुत्र रामकृपाल चौधरी, निवासी कंचनपुर-अमरपाटन की गर्दन तार में फंसने से कट गई।
वहीं, अरविंद (38) पुत्र रामसिपाही चौधरी निवासी उदयसागर और रामप्रसाद (40) पुत्र हरिदीन चौधरी निवासी रामपुर चौरासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद की तीन तस्वीरें देखिए…



तीनों मौसेरी बहन की ससुराल जा रहे थे पुलिस के मुताबिक, मृतक और दोनों घायल मौसेरे भाई हैं। वे अपनी एक मौसेरी बहन की ससुराल बगहा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रामजस बाइक से सतना पहुंचा था।
यहां से वो सिविल लाइन से अरविंद और रामप्रसाद के साथ बगहा के लिए निकला था। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया है। ट्रैक्टर-मिक्सर मशीन को जब्त कर लिया गया है।


