उत्तर प्रदेश

महिला वकील समेत 3 को टोल कर्मियों ने पीटा:सोनभद्र में पीड़ित दरवाजे पर लात मारकर भिड़ गई; 2 अरेस्ट मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र13 मिनट पहले

सोनभद्र में महिला वकील और उनके तीन साथियों को टोल कर्मियों ने जमकर पीटा। इससे महिला वकील और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है।

मारपीट का VIDEO भी सामने आया है। जिसमें टोल कर्मी लात-घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जबकि लाल साड़ी में महिला वकील बीच-बचाव करती दिखीं। इसके बाद वह टोल बूथ के दरवाजे पर लात मारकर भिड़ गईं।

आरोप है कि टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी। महिला वकील ने देरी का कारण पूछा तो टोल कर्मी भड़क गए। टोल कर्मी और महिला अधिवक्ता के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद टोल कर्मियों ने हमला कर दिया। घटना को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश है।

पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है।

लोढ़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने महिला अधिवक्ता और उनके साथियों के साथ मारपीट की।

 

महिला वकील अपने साथियों को बचाने का प्रयास करती रही।

अब पढ़िए पूरा मामला…

रॉबर्ट्सगंज की रहने वाली वकील आरती ने बताया- वह कार से नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दुबे के साथ ओबरा थाने के लिए निकली थीं। रविवार शाम करीब 4 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा पर बैरियर लेन में गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी। गाड़ी से उतरकर नवीन सिंह टोल बूथ काउंटर पर पहुंचे और जाम का कारण जानने का प्रयास किया।

आरोप है कि बूथ के अंदर बैठे टोलकर्मी ने नवीन सिंह को मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। जब नवीन सिंह वापस नहीं लौटे, तो अवनीश दुबे उन्हें देखने गए। इसी दौरान दो टोल कर्मियों ने नवीन सिंह पर हमला कर दिया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे अवनीश दुबे के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि चार से पांच टोल कर्मियों ने दोनों को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। इस दौरान नवीन सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। जबकि अवनीश दुबे के हाथ में गंभीर चोट आई।

बीच-बचाव में महिला अधिवक्ता से बदसलूकी आरती पांडेय जब बीच-बचाव करने पहुंचीं तो टोल कर्मियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर चोटिल हो गईं। बताया कि उन्हें धक्का लगने से एंजायटी की समस्या बढ़ गई। आरती पांडेय ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी हाथों में कड़े (ब्रेसलेट) पहने हुए थे। उसी से हमला किया।

करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस घटना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में टोल कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

घायल नवीन सिंह ने बताया- वे रॉबर्ट्सगंज से ओबरा जा रहे थे। टोल पर आगे-पीछे गाड़ियां खड़ी होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जब उन्होंने टोलकर्मी से देरी का कारण पूछा तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अन्य टोल कर्मियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

टोल कर्मी और महिला अधिवक्ता के बीच विवाद में घायल गरिमा सिंह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button