उत्तर प्रदेश
यूपी में पलटा मौसम, बागपत में ओले गिरे:गाजियाबाद-आगरा में तेज बारिश हुई; मथुरा में धूलभरी आंधी

यूपी में फिर से आज मौसम पलट गया है। मथुरा, हाथरस, गाजियाबाद और आगरा सहित 7 जिलों में तेज बारिश हुई। बागपत में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मथुरा में पहले धूलभरी आंधी चली। 10 से ज्यादा शहरों में 30 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से पारा 3-4 डिग्री लुढ़क सकता है। आज पश्चिम यूपी के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं से गलन बढ़ा दी है। प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जिला रहा। तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हो रही है। अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
मौसम की तस्वीरें देखिए-

